Shehnaaz Gill Pic: पंजाब की कटरीना शहनाज़ ने ब्लैक ड्रेस में लगाया बोल्डनेस का तड़का, सोशल मीडिया पर शेयर की लेटेस्ट फोटोज 

Mon, Apr 22, 2024, 02:01

Source : Hamara Mahanagar Desk

शहनाज़ गिल को ब्यूटी विथ ब्रेन (beauty with brain) कहा जाता है। उनके फैंस उन्हें पंजाब की कटरीना कहकर बुलाते हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने ‘बिग बॉस(Bigg Boss)’ के सीजन 13 से जमकर महफिल लूटी थी।  शहनाज गिल अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। फैशन के मामले में शहनाज़ का कोई जवाब नहीं है। ग्लैमरस लुक के अलावा शहनाज़ ट्रेडिशन लुक में भी देहद बोल्ड नजर आती हैं। वह अक्सर फैंस को अपने नए-नए लुक की झलक दिखाती रहती हैं। इन तस्वीरों से उनके फैशन सेन्स की समझ आती है। 

अब हल ही में शहनाज ने लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में आग लगा दी है। 

अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में वह ऑल ब्लैक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।  उन्होंने ब्लैक कलर की लेदर जैकेट पहनी है। हाई स्लिट ग्लिटर स्कर्ट में वह फैशन गोल्स देती नजर आ रही हैं। 

ग्लैमरस लुक के अलावा शहनाज गिल ने चोकर नेकलेस से लोगों का ध्यान अपनी खींच लिया है। वह ग्रीन पेंडेंट नेकलेस भी पहने हुए नजर आईं। 

उन्होंने हाथों में स्टैक्ड ब्लैक ब्रेसलेट पहना है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही शहनाज गिल ने हेयर स्टाइल और स्ट्रैपी हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

उन्होंने मेकअप को सिंपल और एलीगेंट रखा है। उन्होंने होटों पर सटल मोव लिपस्टिक, गालों पर ब्लश, हाईलाइटर और ब्रॉन्जर से अपने फीचर्स को एन्हैंस किया है। आई मेकअप को भी उन्होंने सटल रखा है। न्यूड आईशैडो से उन्होंने लुक को सॉफ्ट टच दिया है। 

 ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 से शहनाज गिल ने जमकर सुर्खियां लूटी थी। इसके बाद सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं। शहनाज ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में भी काम किया। अब एक्ट्रेस ‘सब फर्स्ट क्लास’ में दिखेंगी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups