ग्वांगडोंग। दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत (south China's Guangdong province) के कई हिस्सों में हाल के दिनों में लगातार हुई भारी बारिश (heavy rains) के कारण कुल 11 लोग लापता हो गये हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग (Provincial Emergency Management Department) ने सोमवार को दी। विभाग ने कहा कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है, लापता व्यक्तियों में से छह जियांगवान टाउनशिप, शोगुआन शहर के हैं, जबकि अन्य पांच डालोंग गांव, किंगयुआन शहर के हैं।
हाल ही में हुई भारी बारिश ने शोगुआन, गुआंगज़ौ, हेयुआन, झाओकिंग, किंगयुआन, मीझोऊ और हुइझोउ सहित कई शहरों को प्रभावित किया है, जिसके कारण कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, सड़कें अवरुद्ध हुई है और भूस्खलन हुए हैं।
विभाग ने कहा कि प्रांत में कुल 53,741 लोगों को स्थानांतरित किया गया है, जिसमें 12,256 लोगों को तत्काल पुनर्वासित किया गया है।
अब तक कुल 36 घर ढह चुके हैं, 48 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके कारण लगभग 140.6 मिलियन युआन (लगभग 1.98 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 22, 2024, 12:41