बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)के रविवार को आगमन से पूर्व शहर में बुलडोजर रैली निकाली गयी। आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रचार (Lok Sabha election campaign) के तहत आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रैली में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश में श्री आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन को लेकर उनकी लोकप्रियता के मद्देनजर बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर रैली (bulldozer rally) निकाली। कम से कम 20 बुलडोजर रैली की शक्ल में सरकंडा इलाके से निकले और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सभास्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान बुलडोजर रैली ने सडकों पर गुजर रहे और मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आमजन के बीच चर्चा का विषय रही। आदित्यनाथ बहतराई स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे और यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगे जहां वह सार्वजनिक सभा में शामिल होंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 21, 2024, 03:13