Jitu Patwari: छिंदवाड़ा के घटनाक्रम दिखा रहे भाजपा का डर : पटवारी

Tue, Apr 16, 2024, 12:11

Source : Uni India

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath) के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर पुलिस की छानबीन के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने आज कहा कि छिंदवाड़ा की घटनाएं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के डर को दिखाती हैं और ये सब लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

श्री पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि छिंदवाड़ा में भाजपा (BJP) जिस प्रकार हार रही है, ये उनके डर को दिखाता है। मध्यप्रदेश में पूरी भाजपा धन बल का किस तरीक़े से उपयोग कर रही है, यह जग ज़ाहिर है। कांग्रेस के खाते ब्लॉक हो गए थे। हमारे पास धन की कमी है। तानाशाही सरकार कांग्रेस के खाते ब्लॉक कर रही है, ताकि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में धन की कमी आ जाए। पहले कांग्रेस के विधायक और फिर श्री कमलनाथ के घर प्रशासन का चार घंटे रहना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज छिंदवाड़ा दौरे को लेकर श्री पटवारी ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव के पहले भी आए थे। उन्होंने प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे। आज उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि उन वादों का क्या हुआ। उन्होंने जनता को गुमराह किया है।

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को ग़रीब बना कर उन्हें आटा देना चाहती है, जबकि कांग्रेस उन्हें नौकरी देना चाहती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐसा है जिससे देश आत्मनिर्भर बने और रोज़गार के अवसर बढ़ें।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups