खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का समर्थन करेगा इंडिया समूह

Mon, Apr 15, 2024, 01:58

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खजुराहो लोकसभा सीट (Khajuraho Lok Sabha seat) पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह (India Group) के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोमवार को यहां बताया कि खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (All India Forward Bloc) के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया समूह के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

मध्यप्रदेश में सीट बंटवारा समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से सपा उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है। रमेश ने कहा, “ कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया समूह के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गई है।”

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups