Priyanka Gandhi Vadra : भाजपा का संकल्प पत्र दिखावा: प्रियंका

Sun, Apr 14, 2024, 02:48

Source : Uni India

नयी दिल्ली,14 अप्रैल (वार्ता)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का "संकल्प पत्र" ("Resolution Letter") तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र 'संविधान बदलो पत्र' है।
श्रीमती वाड्रा ने आज यहां सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी " संविधान बदलो पत्र" लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र भाजपा पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरुआत में सबसे ऊपर के नेता जनता के सामने संविधान की कसमें खाएँगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।
श्रीमती वाड्रा ने कहा,“ बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। इसलिए सबको एकजुट होकर भाजपा के 'संविधान बदलो मिशन' को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।”

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups