Foreign Exchange Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार 2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 548.6 अरब डॉलर पर

Sun, Apr 14, 2024, 12:02

Source : Uni India

मुंबई 14 अप्रैल (वार्ता)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (foreign currency asset,) , स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढोतरी होने से 05 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves)  2.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ 548.6 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर लगातार छठे सप्ताह चढ़ता हुआ 645.6 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 54.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 571.2 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 2.2 अरब डॉलर बढ़कर 54.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 2.4 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 4.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups