Apple Awas Yojana: लाखों नौकरियां देने के बाद Apple कर्मचारियों के लिए बनाएगा घर; जानिए क्या है प्लान?

Mon, Apr 08, 2024, 02:20

Source : Hamara Mahanagar Desk

Apple Awas Yojana: पिछले दो से तीन वर्षों में देश भर में डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देने के बाद, Apple भारत में चीन और वियतनाम (China and Vietnam) की तरह औद्योगिक आवास मॉडल (industrial housing model) अपनाने पर विचार कर रहा है। इस मॉडल के मुताबिक कंपनी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगी। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सकॉन(Foxconn), टाटा और सैलकॉम्प (Tata and Salcomp) समेत एप्पल (Apple) के अन्य निर्माता और आपूर्तिकर्ता अपने कर्मचारियों के लिए घर बनाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाए जाएंगे। योजना के तहत 78,000 से अधिक घरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से सबसे ज्यादा 58,000 घर तमिलनाडु में बनाए जाएंगे। 

इस मॉडल से कर्मचारियों का काम पर फोकस बढ़ेगा
अधिकांश घरों का निर्माण तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम (एसआईपीसीओटी) द्वारा किया जा रहा है। टाटा ग्रुप और एसपीआर इंडिया भी घर बना रहे हैं। योजना के हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार 10-15 प्रतिशत धनराशि देगी जबकि शेष राज्य सरकारों और व्यवसायों से आएगी। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण 31 मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, "योजना के पीछे का उद्देश्य कार्यबल की दक्षता में सुधार करना और मुख्य रूप से प्रवासी महिला श्रमिकों को सुरक्षा प्रदान करना है। इनमें से अधिकांश श्रमिक 19-24 आयु वर्ग के हैं।"

अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों के लिए इतने बड़े पैमाने पर आवास परियोजना भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कर्मचारी किराए के मकानों में रहते हैं और बस से एक घंटे का सफर तय कर फैक्ट्री पहुंचते हैं। कई कर्मचारी महिलाएँ हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी समस्याएँ भी पैदा होती हैं।

फॉक्सकॉन को मिलेंगे 35 हजार घर
भारत में एप्पल के सबसे बड़े आईफोन आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन को 35,000 घर मिलेंगे। फॉक्सकॉन में वर्तमान में 41,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। उनका कार्यालय तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अपने होसुर कारखाने में कर्मचारियों के लिए 11,500 घर बना रही है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups