Foreign Exchange Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.6 अरब डॉलर पर

Sun, Apr 07, 2024, 01:50

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई 07 अप्रैल (वार्ता)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में जबरदस्त बढोतरी होने से 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 2.95 अरब डॉलर बढ़कर लगातार छठे सप्ताह चढ़ता हुआ 645.6 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 642.6 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 570.62 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 67.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 52.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups