कोरिया के विपक्षी पार्टी के प्रमुख जे-म्युंग पर चाकू से हमला

Tue, Jan 02 , 2024, 11:38 AM

Source : Uni India

सोल। दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के प्रमुख ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति से चाकू से हमला किया। इस घटना के समय जे-म्युंग देश के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान (south-eastern port city of Busan) के दौरे पर थे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 01:27 बजे बुसान में पत्रकारों से बात करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति (unknown person) ने श्री जे-म्युंग की गर्दन के बाईं ओर चाकू मारा (stabbed) और वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिर पड़े।
वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि हमलावर ऑटोग्राफ मांगने के लिए श्री जे-म्युंग के पास आया और उसकी बायीं गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस द्वारा हमलावर को गिरफ्तार करने से पहले लोगों ने हमलावर को जमीन पर गिरा दिया। हमलावर के पास से करीब 20 सेंटीमीटर लंबा चाकू बरामद हुआ है। हमले के करीब 20 मिनट बाद श्री जे-म्युंग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups