Baba Vanga: नए साल में बाबा वंगा की भविष्यवाणियां! बाबा वंगा ने 2024 में पुतिन से लेकर वैश्विक वित्तीय संकट तक जानें क्या-क्या कहा 

Mon, Jan 01 , 2024, 10:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Baba Vanga's Prophecy: बाबा वंगा बुल्गारिया के एक विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता (prophet from Bulgaria) हैं. वे अकसर भविष्यवाणियां (makes predictions) करते हैं और उनकी अब तक की लगभग 85 प्रतिशत भविष्यवाणियाँ सच हो चुकी हैं. इस बार बाबा वंगा ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है. इसके पहले यूक्रेन युद्ध(Ukraine war), कोरोना महामारी(Corona epidemic), अमेरिका में 9/11 हमला (9/11 attacks)और प्रिंसेस डायना (Princess Diana)की मौत की भविष्यवाणी बाबा वेंगा ने पहले ही कर दी थी. आइये देखते हैं बाबा वंगा ने 2024 के लिए और क्या -क्या हैं बोला ..
अच्छी भविष्यवाणी भी की है
बाबा वेंग ने एक अच्छी भविष्यवाणी भी की है. इस वर्ष चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी खोजें होने की संभावना है. उन्होंने कहा है कि इस साल अल्जाइमर और कैंसर जैसी बीमारियों के लिए दवा विकसित की जा सकती है.
पुतिन के लिए क्या कहा बाबा ने ?
बाबा वंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि इस साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर दी जाएगी. विशेष रूप से, इसमें कहा गया है कि पुतिन की उनके ही देश के किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी जाएगी. पिछले साल ही वैगनर ग्रुप के प्रमुख ने पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी. इस समय इन दोनों के बीच बड़े युद्ध की आशंका थी. 
परमाणु परीक्षण और आतंकवाद
बाबा वंगा ने यह भी कहा है कि इस साल कोई बड़ा देश परमाणु परीक्षण या जैविक हथियारों का परीक्षण कर सकता है. इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों में आतंकवाद बढ़ने की भी आशंका जताई है. उन्होंने 2024 में साइबर हमलों में बढ़ोतरी की भी चेतावनी दी है. बताया जाता है कि हैकर्स पावर ग्रिड और अन्य चीजों को निशाना बनाते हैं.
साल 2024 में आएगा बड़ा आर्थिक संकट! 
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर तनाव बढ़ने से देशों के बीच तनाव बढ़ेगा. कई देश दूसरे देशों को जीतने की कोशिश करेंगे; इसकी भविष्यवाणी बाबा वंगा ने की है. फिलहाल चीन ताइवान पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है और इज़रायल फ़िलिस्तीन को ख़त्म करने की तैयारी कर रहा है.
धरती पर आ सकती हैं प्राकृतिक आपदाएं
इस साल धरती पर बहुत बड़ा बदलाव होगा. ऐसा परिवर्तन वास्तव में सैकड़ों वर्षों में एक बार होता है। हालांकि बाबा वेंगा ने कहा है कि अगर इस साल ऐसा हुआ तो धरती पर बड़ी संख्या में प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups