इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत (southwestern Balochistan province) में शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से कम से कम चार लोगों की जलकर मौत (burnt to death) हो गई और अन्य कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक दुर्घटना (tragic accident) आज सुबह प्रांत के खुजदार जिले में हुई जब ईंधन ले जा रहे दो तेज रफ्तार वाहन आपस में टकरा गए और उसके बाद वाहनों में आग लग गयी।
अग्निशमन विभाग (fire department) को वाहनों में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हुई। मामले की आगे की जांच जारी है। पाकिस्तान में ख़राब रखरखाव वाली सड़कों, यातायात एवं सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 29 , 2023, 03:10 AM