यरूशलम। इजरायल की नेशनल यूनिटी पार्टी (National Unity Party) के प्रमुख बेनी गैंट्ज ने कहा है कि इजराइली रक्षा बल (IDF) लेबनान के शिया आंदोलन हिजबुल्ला (movement Hezbollah) को उत्तरी सीमा से बाहर धकेल देगा अगर लेबनान और अन्य देश ऐसा करने में विफल रहते हैं क्योंकि राजनयिक समाधान के लिए समय समाप्त होता जा रहा है।
इससे एक दिन पहले आईडीएफ चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा था कि इजरायली सेना लेबनानी सीमा पर हाई अलर्ट पर है और उसे हमला करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इजरायली समाचार पत्र हारेत्ज़ ने श्री गैंट्ज के हवाले से कहा कि “उत्तर की स्थिति बदलनी चाहिए। कूटनीतिक समाधान के लिए समय समाप्त हो रहा है। अगर दुनिया और लेबनानी सरकार लेबनान से उत्तरी समुदायों की ओर गोलीबारी नहीं रोकती है और हिजबुल्ला को सीमा से हटाने के लिए कार्रवाई नहीं करती है तो आईडीएफ ऐसा करेगा।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 28 , 2023, 02:28 AM