पॉल व्हेलन की रूस में नजरबंदी से वापसी तक अमेरिका आराम नहीं करेगा: ब्लिंकन

Thu, Dec 28 , 2023, 11:08 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने कहा कि बिडेन प्रशासन (Biden administration) अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन (American citizen Paul Whalen) की रूस में नजरबंदी से अमेरिका (detention in Russia) वापस लाने की कोशिशों को बंद नहीं करेगा। बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, 28 दिसंबर को रूसी अधिकारियों (Russian authorities) ने अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन (Paul Whalen) को गलत तरीके से हिरासत में लिया था जिसके पांच वर्ष पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि जब से राष्ट्रपति बिडेन ने पदभार संभाला है, अमेरिका ने 40 से ज्यादा गलत बंदियों की रिहाई सुनिश्चित की है, और अमेरिकी सरकार पॉल को घर वापस लाने की गहन कोशिश कर रही है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित वापस नहीं आ जाते।
इस महीने की शुरुआत में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि क्रेमलिन को उम्मीद है कि व्हेलन और वॉल स्ट्रीट जर्नल के संवाददाता इवान गेर्शकोविच को वापस करने के लिए अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से स्वीकार्य कैदी विनिमय समझौते पर पहुंच जाएगा। रूसी अधिकारियों ने 2018 में व्हेलन को गिरफ्तार किया था और बाद में उसे जासूसी के आरोप में 16 वर्षों की सजा सुनाई गई, जिससे उन्होंने इनकार किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups