फिलिस्तीन ने पश्चिम एशिया पर रूस के प्रस्ताव का किया समर्थन

Wed, Dec 27 , 2023, 02:34 AM

Source : Uni India

यरूशलम। फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों (UN Security Council members) के साथ-साथ अरब राज्यों की लीग (LAS) और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की भागीदारी से एक अंतरराष्ट्रीय पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन बुलाने के रूस के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
रूस में फिलिस्तीनी राजदूत अब्देल हाफ़िज़ नोफ़ल (Russia Abdel Hafez Noufal) ने सूमाचार एजेन्सी ‘स्पूतनिक(Sputnik)’ को बताया कि फिलिस्तीन, रुस के यूएनएससी प्रस्तावों और दो-राज्य समाधान के आधार पर शांति पहल पर चर्चा करने के लिए बुलाये जाने वाले शांति सम्मेलन का समर्थन करता है।
श्री नोफ़ल ने कहा “हम रूस से सहमत हैं कि क्षेत्र में निष्पक्ष और टिकाऊ समाधान का एकमात्र तरीका यूएनएससी, एलएएस और ओआईसी की भागीदारी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन बुलाना है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रस्तावों के साथ साथ दो राज्यों के सह-अस्तित्व के सिद्धांत और अरब शांति पहल पर आधारित होगा।”
राजदूत ने कहा कि गाजा पट्टी में संघर्ष बढ़ने के पहले दिन से ही रूस और फिलिस्तीन ने “सभी स्तरों पर” घनिष्ठ समन्वय बनाए रखा है।
उन्होंने कहा, ''रूस एक महाशक्ति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में अपनी क्षमता से फिलिस्तीन को सभी प्रकार की राजनीतिक और राजनयिक सहायता प्रदान कर रहा है।'' उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉस्को की उच्च स्थिति को देखते हुए फिलिस्तीन उसे “अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने और गाजा में मानवीय तबाही को समाप्त करने के लिए इज़राइल पर दबाव डालने में सक्षम पाता है।
श्री नोफ़ल ने इज़रायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हालिया बयानों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इज़रायल लगातार शांति प्रक्रिया को कमजोर कर रहा है। श्री नोफ़ल ने इस मामले में फिलिस्तीनी शासन के बारे में श्री नेतन्याहू के विवादास्पद बयान की ओर भी इशारा किया है जिसमें उन्होंने गाजा पट्टी को फिलिस्तीनी प्राधिकरण के नियंत्रण में “वापस” नहीं देने की कसम खायी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups