हमीरपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राठ विधानसभा से कमलेश कुमार श्रीवास को अपना प्रत्याशी बनाया है। राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा ब्लाक में जन्मे कमलेश कुमार श्रीवास पेशे से ठेकेदार हैं व लम्बे समय से समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कमलेश के पिता पतरौल की नौकरी किया करते थे। यह राठ विधानसभा के लिए पहली बार है जब किसी राष्ट्रीय पार्टी ने श्रीवास जाति पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है।
टिकिट की घोषणा होने के बाद पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कमलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव इस देश का आरक्षण बचाने का चुनाव है।गरीब किसानों को उनका हक दिलाने का चुनाव है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए काम करेंगे व रोजगार के सृजन के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को स्थापित कराने की दिशा में काम करेंगे। जिससे क्षेत्र में होने वाला पलायन रुक सके और यहां के गरीब किसान मजदूरों को तमाम रोजगार मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वामी ब्रह्मानंद को अपना आदर्श मानते हैं उनके महाविद्यालय को भी विश्वविद्यालय बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही राठ को जिला बनवाना उनका पहला मुद्दा होगा। कहा कि अन्ना पशुओं को खेतों से दूर कर किसानों को सुकून की नींद सुलाने का भी काम करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 30 , 2022, 07:31 AM