doxuri storm : चीन में डोक्सुरी तूफान से आठ लाख से ज्यादा लोग हुये प्रभावित

Sun, Jul 30 , 2023, 10:01 AM

Source : Uni India

बीजिंग, 30 जुलाई (वार्ता)। पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत (Fujian Province) में तबाही मचा रहे डोक्सुरी तूफ़ान से आठ लाख अस्सी हजार से अधिक निवासी प्रभावित हुए हैं। तूफान डोक्सुरी शुक्रवार सुबह दस बजे जिनजियांग शहर के तट पर पहुंचा। जिससे शक्तिशाली हवाएं और भारी बारिश हुई। यह शुक्रवार रात को जियांग्शी प्रांत में चला गया। जहां यह धीरे-धीरे कमजोर होकर एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।
फ़ुज़ियान प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने शनिवार को कहा कि शनिवार सुबह 8:00 बजे तक, 3 लाख 54 हजार 400 लोगों को निकाला गया है और एक लाख 46 हजार 200 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है। फ़ुज़ियान में 6,333 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है, 151 हेक्टेयर से अधिक की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कुल 44 घर ढह गए हैं और 178 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कुल 42 करोड़ 80 लाख युआन (लगभग 59.99 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है। आधिकारिक मौसम संबंधी पूर्वानुमान बताते हैं कि फ़ुज़ियान के कई हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहेगी। छह स्थानीय अवलोकन स्टेशनों (stations) ने 1961 के बाद से अपने उच्चतम दैनिक वर्षा के आंकड़े दर्ज किए हैं।
प्रांतीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने पुतिन, फ़ूज़ौ, क्वानझोउ और निंगडे सहित अपने तटीय शहरों और उत्तरी क्षेत्रों में पहाड़ी मूसलाधार बारिश, भूस्खलन, और शहरी और ग्रामीण जलभराव जैसी संभावित माध्यमिक आपदाओं के लिए चेतावनी जारी की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups