Krishna Kumar Singh: केके सिंह ने सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला!

Fri, Apr 03 , 2026, 08:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने गुरुवार को भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। सिंह के पास प्रचालन, मानव संसाधन विकास, सतर्कता और कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग चार दशकों का गहन अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में भिलाई इस्पात संयंत्र में एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी, जहां उन्होंने मानव संसाधन विकास विभाग में जाने से पहले 'ब्लूमिंग एंड बिलेट मिल' में एक दशक से अधिक समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने कार्मिक और प्रशासन विभाग के कार्यकारी निदेशक (प्रभारी) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

सिंह को 2022 में निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया गया, जो इस क्षेत्र के बारे में उनके गहरे ज्ञान और मजबूत नेतृत्व कौशल को दर्शाता है। इस भूमिका में उन्होंने सेल के मानव संसाधन के कायाकल्प का नेतृत्व किया है। उन्होंने कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु विकासशील कार्मिक कल्याण और विकास योजनाओं की शुरुआत की है।

सेल की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका नेतृत्व सेल की 'जन-केंद्रित' प्रगति को मजबूत कर रहा है और अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वह संगठन को निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups