सबसे अधिक 84 स्कूल देवनार में
अंग्रेजी माध्यम के 179 स्कूल
मुंबई। मुंबई में 210 स्कूल अवैध (210 illegal school) रूप से चल रहे है।मनपा ने 2023-24 के शैक्षणिक वर्ष में इन स्कूलों को अवैध ठहराया है। नागरिको से अपील की है कि इन स्कूलों में प्रवेश लेकर अपने बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। अवैध घोषित स्कूलों में 179 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं। जिसमे 84 सर्वाधिक स्कूल देवनार गोवंडी क्षेत्र (Deonar Govandi area) में हैं। मनपा ने अवैध चल रहे स्कूलों के प्रबंधन को नोटिस देकर इन स्कूलों को बंद करने की अपील की है. साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मनपा प्रशासन ने मुंबई में मनपा अथवा राज्य सरकार की अनुमति बिना चल रहे स्कूलों की सूची प्रकाशित की है। मनपा ने इन स्कूलों को अवैध घोषित किया है। अवैध घोषित स्कूलों में अधिकांश स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं. अभिभावक बच्चो को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने की चाहत में बच्चों को अवैध स्कूल में प्रवेश ले लेते है। जिसके चलते मनपा ने अभिभावकों को आगाह किया है।बिना अनुमति के चल रहे स्कूलों में बच्चों का प्रवेश देकर उनके भावशीय के साथ खिलवाड़ न करे। अधिकांश गैर मान्यता स्कूल देवनार और गोवंडी क्षेत्रों में स्थित हैं। पिछले दो तीन सालों में अवैध स्कूलों की संख्या में गिरावट हुई है।अवैध स्कूलों की संख्या 300 से घटकर अब 210 रह गई है। मनपा प्रशासन ने इस स्कूल में प्रवेश नहीं लेने की अपील की है।शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार बिना स्वीकृति के कोई भी नया स्कूल नहीं शुरू किया जा सकता है। निजी स्कूलों को हर साल मनपा की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजना होता है। बावजूद इसके मुंबई में दो सौ से अधिक स्कूल बिना अनुमति के चलाए जा रहे हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 18(1) व (5) के अनुसार ऐसे अनधिकृत विद्यालयों पर कार्रवाई की जा सकती है। मनपा ने लोगो से अपील की है कि बच्चे को उन स्कूलों में प्रवेश नहीं दिलाना चाहिए जो अनधिकृत स्कूलों की सूची में शामिल हैं. शिक्षा अधिकारी राजू तडवी (Raju Tadvi) ने ऐसे विद्यालयों के प्रबंधन से अपील की है कि वे अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए पास के मनपा या अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में दाखिला दिलाएं और बिना अनुमति के चला रहे स्कूलों को बंद करें अन्यथा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस इलाकों में कोई भी अनधिकृत स्कूल नहीं है
चर्चगेट, कोलाबा, भायखला, मझगाँव, वर्ली, प्रभादेवी, बांद्रा और खार पश्चिम, मुलुंड
इन इलाको में चल रहे है बिना अनुमति के स्कूल
देवनार गोवंडी, मलाड, कुर्ला, कांदिवली में स्थित हैं।
इन माध्यम के है अवैध स्कूल
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 11 , 2023, 07:35 AM