मुंबई, 10 मई (वार्ता)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र आवास क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Maharashtra Housing Area Development Authority) आम लोगों के घरों के सपनों को आकार देने की जिम्मेदारी निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज यहां म्हाडा के कोंकण क्षेत्र के 04 हजार 640 फ्लैट और 14 प्लॉट की कंप्यूटर लॉटरी निकाली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों को घर उपलब्ध कराने की म्हाडा की व्यवस्था सराहनीय है। ड्रॉ की प्रक्रिया म्हाडा में विश्वास को साबित करती है। आज के ड्रा में जिन लाभार्थियों को मकान मिले हैं, उन्हें जल्द से जल्द मकान का कब्जा देना चाहिए. ताकि वे जल्द घर पहुंच सकें। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल (Kapil Patil) ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके लिए घर की अवधारणा को पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना और म्हाडा के माध्यम से राज्य में सभी बेघर लोगों की देखभाल करेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 10 , 2023, 05:55 AM