मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया अधिकारियो को निर्देश
मुंबई। पिछले कई सालों से विभिन्न संगठन मुंबई कफ परेड से नवी मुंबई तक बेस्ट बस सेवा (best bus service) की मांग कर रही है.जिसे गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में कारवाई की जाए.मंगलवार को मुंबई मनपा कार्यालय में आयोजित कार्य्रकम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के महिला बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने ऐसा निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिया है. लोढ़ा ने कहा, की आज के इस कार्यक्रम में 909 शिकायतें दर्ज की गई हैं इसमें से 132 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया है. इस अवसर पर महिलाओं का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया. तथा बैंक एवं महिला आर्थिक विकास निगम तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस स्टॉल में महिलाओं को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। लोढ़ा ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर स्त्री शक्ति साधन शिबिर (सरकार आपके द्वार पर) कार्यक्रम का आयोजन 10 मई को के ईस्ट वार्ड, अंधेरी गुंडवली में किया गया है. इस पहल में महिलाएं प्रत्येक वार्ड में शिकायतों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 09 , 2023, 09:44 AM