सी लिंक से हो रहा दादर वैभव का दर्शन

Tue, May 09 , 2023, 06:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बांद्रा वर्ली सी लिंक से दादर का वैभव मनपा द्वारा दिखाया जा रहा है।मनपा जी नार्थ वार्ड ने दादर की झलक दूर से दिखाई दे इसके लिए  स्वातंत्र वीर सावरकर रोड पर  बाजी प्रभु गार्डेन में 26 फूट ऊंचाई पर  बोर्ड लगा कर वैभवशाली दादर (Grand Dadar) का दर्शन कराया जा रहा है। मनपा इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ रुपया खर्च (Rs 1 crore spent)  किया है।
बता दे कि मुंबई मनपा द्वारा इन दिनों सुशोभीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुंबई शहर को एक  अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में जाना जाता है। मुंबई शहर की शान के अनुसार उसे जगमग किया जा रहा है।मनपा जी नार्थ वार्ड की ओर से दादर जिसका अपना एक अलग इतिहास है उसे पर्यटको के सामने रखने के लिए मनपा ने मुंबई के समुद्री रास्ते बांद्रा वर्ली सिलिंक से दादर की पहचान दिखाई दे इसके लिए दादर वैभव का बोर्ड लगाया गया है। बांद्रा वर्ली सिलिंक पर लगभग 2. 5 किमी दूरी से दादर दिखाई दे इसके लिए 26 फूट ऊंचाई पर बोर्ड जिसमें लिखा गया एक अक्षर 16 फूट ऊंचा रखा गया है जिससे यह सहजता से दिखाई दे सके। मनपा द्वारा बोर्ड में लगाई गई लाइट लाल रंग की पहले लगाई थी। समुद्र के पानी में यह बलर हो जा रहा था और दिखाई नहीं दे रहा था। मनपा ने इसी के चलते लेमन एलो का बोर्ड लगाया जो अब दूर से दिखाई दे रहा है । 

बाजी प्रभु गार्डेन बन रहा ग्लो गार्डेन
बाजी प्रभु गार्डेन को ग्लो गार्डेन में किया जा रहा विकास 

मनपा जी नार्थ की ओर से बाजी प्रभु गार्डेन (Baji Prabhu Garden) का विकास ग्लो गार्डेन के रूप में विकास किया जा रहा है । गार्डेन में जहाज के आकार का बनाया गया जो कि बच्चो के लिए काफी मनमोहक रहेगा।गार्डेन में हिरण का एक पूरा परिवार , दो मोर और खरगोस सहित गिलहरी और दो  पवन चक्की, ग्लो ट्री आठ लगाए गए है इसी तरह 10 गुलाब के फूल लगाए गए है। पेड़ पर विभिन्न कलर  से पेड़ो को रोशन किया हुआ है। मनपा ने दादर का विभव दर्शन पर लगभग 1 करोड़ रुपया खर्च किया है जबकि  ग्लो गार्डेन पर डेढ़ करोड़ रुपया खर्च किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups