उद्धव ठाकरे की सभा को टक्कर देने के लिए सीएम शिंदे संभाजी नगर से यात्रा की करेंगे शुरुआत
मुंबई। राज्य की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ विपक्षी दल महाविकास आघाड़ी ने पूरे राज्य में संयुक्त सभा आयोजित करने की घोषणा की है.जिसकी शुरुआत आगामी 2 अप्रैल से संभाजीनगर होने वाली है. इधर विपक्ष के सभा को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्यव्यापी धनुष बाण यात्रा निकालने की घोषणा की है.दिलचस्प बात यह है कि उनकी 'धनुष बाण यात्रा' भी छत्रपति संभाजी नगर से शुरू होगी. मुख्यमंत्री शिंदे धनुष बाण यात्रा 8 या 9 अप्रैल को छत्रपति संभाजी नगर से शुरू करेंगे।ऐसी जानकारी मिली है.संभाजीनगर के जिस मैदान में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व में एमवीए की सभा आयोजित की गई है उसी मैदान से मुख्यमंत्री शिंदे भी अपने धनुष बाण यात्रा की शुरुआत करने वाले है. मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल के मैदान में बालासाहेब ठाकरे के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे अब मुख्यमंत्री शिंदे की धनुष बाण यात्रा शुरू होगी.
शिंदे -फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis government) के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर शहर में होने वाली महाविकास अघाड़ी की सभा में उद्धव ठाकरे के साथ -साथ एमवीए के दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे वही इसके जवाब में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में निकलने वाली धनुष बाण यात्रा के लिए शिंदे गुट ने बड़ा मैदान तलाश रहा था, हालांकि बड़ा मैदान उपलब्ध नहीं होने के कारण एकनाथ शिंदे की बैठक मराठवाड़ा सांस्कृतिक बोर्ड के मैदान में होगी. इसके लिए अनुमति लिए जाने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे की यह दिखाने की कोशिश भी है कि महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों ने जहाँ मिलकर सभा आयोजित की है वहा मैं सिर्फ अकेले सभा आयोजित करूंगा।
राज्य के राजनीती का केंद्र बना संभाजीनगर
राज्य की राजनीति में छत्रपति संभाजीनगर शहर का हमेशा से अहम स्थान रहा है. छत्रपति संभाजीनगर अक्सर राज्य में कई प्रमुख राजनीतिक घटनाओं का स्रोत रहा है। शिवसेना में बगावत में सबसे ज्यादा पांच विधायक छत्रपति संभाजीनगर से मुख्यमंत्री शिंदे के साथ गए। कैबिनेट में छत्रपति संभाजी नगर जिले को भी सबसे ज्यादा तीन मंत्री पद मिले हैं। साथ ही शिंदे-फडणवीस सरकार के खिलाफ महाविकास अघाड़ी के तीनों घटक दलों की सभाएं भी छत्रपति संभाजी नगर से ही शुरू हो रही हैं. तो इसका जवाब देने के लिए एकनाथ शिंदे की धनुष्यबाण यात्रा भी इसी शहर से शुरू होगी
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 26 , 2023, 06:55 AM