हिंदी प्रेमियों और हिंदी सेवियों का समाज सदैव आभारी रहेगा : शेलार

Fri, Mar 24 , 2023, 09:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वार्षिक समारोह को संबोधित
मुंबई।
महाराष्ट्र में हिंदी और इससे जुड़े साहित्य की हर हाल में आक्रामक रूप से रक्षा की जाएगी, एबातें मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने कही हैं,उन्होंने कहा कि जैसे हिंदी प्रेमियों (hindi lovers) और हिंदी सेवियों ने रचना के माध्यम से लोगों को कोरोना के समय में सहारा दिया,उनका यह समाज सदैव आभारी रहेगा, वे महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं और उनके निकट परिजनों को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से पिछले दो वर्षों अकादमी पुरस्कारों का वितरण नहीं हो पाया था। अतः इस साल के समारोह में तीन वर्षों के लिए हिंदी के चयनित साहित्यकारों, लेखकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अकादमी के कार्यकारी संचालक सचिन निंबालकर (Sachin Nimbalkar) ने बताया कि कुल 124 हिंदी साहित्यकारों को सम्मान प्रदान किया गया। भाजपा विधायक ने साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना (Corona) ने साहित्य के साथ लोगों को जीना सिखाया,सभी विजेताओं ने जब अपनी अनुभूति को कागज पर उतारा होगा तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें पुरस्कार मिलेगा। आप लोगों की लेखनी ने न जाने कितने लोगों को रास्ता दिखाया होगा, उन्होंने कहा कि जितना आप लिखते हैं या सोचते हैं, उससे कहीं अधिक फायदा पढ़ने वालों को होता है। 

आशुतोष राणा ने मोबाइल पर लिखी दो किताबे
हिंदी साहित्यकार और एक्टर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने यह कहकर सभी को  चौंका दिया कि उनकी बेस्ट सेलर दोनों किताबें एक्टर ने मोबाइल पर ही लिखी हैं। उन्होंने रश्मिरथी सर्ग का वाचन कर पूरे हाल को जोश में भर दिया। राणा ने मुंबई के भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र को अपनी किताब रामराज्य का हेतु भी बताया और सेतु भी। अखिल भारतीय पुरस्कार पाने वालों में चित्रा मुद्गल, आशुतोष राणा, डॉ अनिल मिश्र, डॉ सुधीर पराड़कर, डॉ कन्हैया सिंह थे, जबकि राज्य स्तरीय पुरस्कारों में सुन्दर चंद ठाकुर और मनोज मुंतशिर (छत्रपती शिवाजी महाराज राष्ट्रीय एकता पुरस्कार), राकेश दुबे, ओम प्रकाश तिवारी और नीरज दवे (साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार), अनिल गलगली और प्रीती सोमपुरा (कांति लाल जोशी इतर हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार), अनूप जलोटा (वी शांताराम ललित कला हिंदी विशिष्ट सेवा पुरस्कार), अभिमन्यु शितोले (पद्मश्री अनंत गोपाल शेवडे हिंदी सेवा पुरस्कार), नवभारत के सीनियर सब एडिटर डॉ अजीत कुमार राय (आचार्य नंददुलारे वाजपेयी पुरस्कार-समीक्षा) प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में से थे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups