विधान परिषद का कामकाज 45 मिनट रोका गया
मुंबई। शुक्रवार को विधान परिषद में महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका में उपसभापति नीलम गोरहे (Neelam Gorhe) और नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे (Ambadas Danve) का नाम नहीं होने से जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों का कहना था कि निमंत्रण पत्रिका में उपसभापति का नाम नहीं होना सदन का अपमान है। उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सदस्य इससे संतुष्ट नहीं हुए। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 45 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बाद में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि उपसभापति के अपमान करने का सरकार का कोई मकसद नहीं था। यदि राज शिष्टाचार को लेकर कोई गलती हुई है तो मुख्यमंत्री से चर्चा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार की शाम गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में पद्म विभूषण गायिका आशा भोसले को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया।
कबूतरखानों को हेरिटेज का दर्जा नहीं
विधानपरिषद में मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुंबई के कबूतरखानों को विरासत का दर्जा नहीं मिला है और ऐसा दर्जा दिया भी नहीं जाएगा। वे उमा खापरे के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। सामंत ने कहा कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, जीपीओ, एनएस रोड पेट्रोल पंप, अगस्त क्रांति मैदान, गिरगांव चौपाटी, नवजीवन सोसायटी, मालाबार हिल, एमएस अली रोड जंक्शन और दादर में कबूतर खाना हैं, जहां पर लोग कई सालों से कबूतरों को दाने डालते हैं। इस कबूतरखानों को किसी प्रकार के हेरिटेज का दर्जा नहीं मिला है। मुंबई महानगरपालिका ने कहीं भी कबूतरखानों के लिए किसी प्रकार का आरक्षण नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा के केईएम अस्पताल के श्वसन रोग और पर्यावरण प्रदूषण अनुसंधान केंद्र द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि कबूतरों के मल और उसके पर से फंगल बीजाणु पाए गए, जिससे लोगों को एक्सट्रेंसिक एलर्जिक अल्वेलाइटिस नामक बीमारी हो सकती है। इसमें खांसी आना, सांस लेने में तकलीफ होना और शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम जैसे अन्य लक्षण दिखाई देते हैं। मुंबई महानगरपालिका स्वच्छता और स्वास्थ्य उपनियम, 2006 के अनुसार अघोषित क्षेत्र में पक्षियों या जानवरों को खाना खिलाना सार्वजनिक उपद्रव की धारा के तहत 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। मंत्री सामंत ने आगे कहा कि पिछले तीन महीने में सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों को चारा खिलाने वालों पर कार्रवाई कर मुंबई मनपा ने 10 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।
पुराने मुंबई-पुणे महामार्ग पर आईटीएम सिस्टम
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय महामार्ग पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नवीनतम आईटीएम सिस्टम लगाई जा रही है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 24 , 2023, 08:53 AM