घर-घर जाकर स्वास्थ्य जागरूकता उपचार और करेंगी मार्गदर्शन
मुंबई। मनपा 5 हजार 575 'आशा' सेविकाओं की भर्ती करने जा रही है. आशा सेविका (Asha Sevika)घर-घर जाकर मुंबईकरों के स्वास्थ्य की जानकारी इकठ्ठा करेंगी और जरूरतमंदों को आवश्यक उपचार सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन करेंगी।आशा' सेविका स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता पैदा करने का काम करेगी। मनपा इस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो कि ठेका पद्धति पर भर्ती की जाएगी। आशा सेविकाओं को प्रति माह 6,000 रुपये और कार्य-आधारित आधार पर मानधन दिया जाएगा। मनपा ने मुंबई की जनता को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई तरह का उपाय किए जाते रहते है। मनपा हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे दवाखाना (Balasaheb Thackeray Hospital) के माध्यम से लोगो के घरो के पास दवाखाना उपलब्ध करा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं उनके घरों के करीब और आसानी से मिल सकें। मनपा अब आशा' सेविकाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच करना। मनपा द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी देना और उन्हें किसी तरह की बीमारी को अपने पास न रखकर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाएगी। लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसी लिए 'आशा' सेविकाओं की भर्ती किए जाने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने दी। 250 परिवारों के लिए एक आशा सेविका - वर्तमान में लगभग 1 हजार 088 आशा सेविकाएं तथा 2 हजार 800 आरोग्य सेविकाएं काम कर रही हैं। राष्ट्रीय मानकों के अनुसार और बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए 1000 से 1200 की आबादी और लगभग 250 परिवारों के लिए एक आशा सेविका की जरूरत है। जिसके चलते आशा सेविकाओं की जरूरत बढ़ गई है।
-आशा सेविकाओं पर मुख्य रूप से घर-घर जाकर सर्वे करने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही नागरिकों में विभिन्न रोगों, गर्भवती माताओं एवं बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन,और महामारी रोगों के संबंध में जागरूकता एवं उपायों की जानकारी देना होगा।
31 मार्च तक आवेदन करें
- आशा महिला स्वयंसेवकों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक महिला उम्मीदवारों को साक्षर होना चाहिए और कम से कम 10वीं कक्षा तक शिक्षा पूरी की हो। मनपा वार्ड कार्यालयो के समीप रहने वाले महिला को प्रथमिकता दी जाएगी। मनपा के ए से लेकर टी वार्ड तक के सभी 24 वार्डो में एम ओ एच के माध्यम से भर्ती की जाएगी। मनपा स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमरे ने कहा कि आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किये जायेंगे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 24 , 2023, 08:23 AM