विधानपरिषद में गूंजा मुंबई के पानी का मुद्दा

Fri, Mar 24 , 2023, 06:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गारगांई पिंजाल और दमंनगंगा प्रोजेक्ट पर मनपा युद्ध स्तर पर करेगी काम
मुंबई को जरूरत है 6535 एम एल डी की सप्लाई हो रहा 3850 एम एल डी
मुंबई।
पानी की समस्या मुंबई में आने वाले दिनों में बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने समुद्र का पानी मीठा करने की योजना जरूर बनाई है लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। मनपा ने पानी समस्या को दूर करने वाले गरगाई पिंज़ाल और दमन गंगा परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है इस तरह का आरोप विधान परिषद में भाजपा विधायक राजहंस सिंह (BJP MLA Rajhans Singh) ने लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि समय रहते पानी की होने वाली समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो मुंबई में पानी एक बड़ी आफत बनकर खड़ा होगा।भाजपा विधायक के आरोप पर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि गारगाई , पिंजाल और दमन गंगा तीनों ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है  मनपा  तीनो प्रोजेक्ट युद्ध स्तर पर पूरा करेगी।
बता दे कि मुंबई की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । बढ़ती जनसंख्या के कारण मुंबई में पानी की एक विकट समस्या बन रही है। भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने विधान परिषद में मुंबई में  पानी की बढ़ती समस्या पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुंबई की जनता को मनपा में पच्चीस साल तक सत्ता में रहने वाली शिवसेना ने लोगो को चौबीस घंटे पानी दिलाने का सपना दिखाया लेकिन यहां पर लोगो को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। राजहंस सिंह ने आरोप लगाया कि मनपा गारगाई पिंजाल (Gargai Pinjal) और दमन गंगा जैसे प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया जबकि इससे 2901 एम एल डी पानी मिल सकता था। मनपा ने समुद्र के खारे पानी को मीठा करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिससे मात्र 200 एमएलडी ही पानी मिल पाएगा यह प्रोजेक्ट बहोत ही खर्चीला है। राजहंस सिंह ने राज्य सरकार से गुहार लगाई कि सरकार मनपा को गारगाई ,पिजाल और दमन गंगा प्रोजेक्ट को पूरा करे। जिससे मुंबई की जनता को पानी की समस्या से दूर किया जा सके।राजहंस सिंह ने कहा कि मुंबई में फिलहाल 3850 एम एल डी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि आज कि जनसंख्या के अनुसार 4400 एमएलडी पानी सप्लाई होना चाहिए। भाजपा विधायक के उठाए सवाल पर उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि गारगाई प्रोजेक्ट का डी पी आर तैयार हो चुका है। गारगई प्रोजेक्ट के लिए फॉरेस्ट और पर्यावरण विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है। गारगाई प्रोजेक्ट से मुंबई की जनता को 450 एम एल डी पानी मिलेगा मनपा इस प्रोजेक्ट के लिए 3 हजार करोड़ रुपया खर्च करेगी। इसी तरह पिंजाल प्रोजेक्ट से 865 एम एल डी पानी मुंबई को मिलेगी। इस प्रोजेक्ट  को पूरा करने के लिए मनपा को 64 किमी दूरी तक टनल बनाया जाना है। जिसमे कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम है जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है इस प्रोजेक्ट पर 15 हजार करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इसी तरह  दमन गंगा प्रोजेक्ट के लिए 5 हजार 500 करोड़  रुपया खर्च किया जाएगा और दमन गंगा से मुंबई को 1586 एम एल डी पानी मिलेगा। उदय सामंत (Uday Samant) ने कहा कि तीनो प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम मनपा द्वारा युद्ध स्तर पर किया जाने का निर्देश दिया जाएगा।सामंत ने कहा कि मुंबई में पानी की समस्या न खड़ी हो इसके लिए तीनो प्रोजेक्ट पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups