शहीद दिवस के अवसर पर भिवंडी नगर निगम ने शहीदों को किया नमन! 

Fri, Mar 24 , 2023, 10:52 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भिवंडी।  भारत के स्वतंत्रता संग्राम (India's freedom struggle) में सबसे आगे रहने वाले वीर शहीदों में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। इन पर सभी देशवासियों को गर्व है। लाहौर षड़यंत्र (Lahore Conspiracy) के लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया और फांसी की सजा दी गई, वे इंकलाब जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद! जैसे नारे लगाते हुए देश के लिए मुस्कुराते हुए फांसी पर चढ़ गए। उस दिन को शहीद दिन के रुप में मनाया जाता है।  भिवंडी नगर निगम प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल (Vijaykumar Mhasal) के निर्देशानुसार भिवंडी नगर निगम की ओर से उपायुक्त (कर) दीपक झिजाड़  ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने कम उम्र में ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, ब्रिटिश सरकार ने उनकी देशभक्ति को गंभीर अपराध बनाते हुए 24 मार्च, 1931 को उन्हें मौत की सजा सुनाई। 23 मार्च, 1931 को उन्हें लाहौर जेल की अंधेरी रात में फांसी दे दी गई और जल्दबाजी में सतलज के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसलिए देश के ये वीर शहीद क्रांतिकारी नौजवानों और युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने। देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इन शहीदों को सलाम देश के लोग कभी न भूलें इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर लेखा एवं वित्त अधिकारी किरण तायड़े, उपायुक्त (शिक्षा) प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य) प्रीति गाडे, संदीप सोमानी, सहायक आयुक्त (प्रशासन) बालाराम  जाधव,  पी. आर. ओ.  सुनील झलके, नितिन पाटील, विद्युत अभियंता सुनील पाटील, वार्ड अधिकारी राजू वरलीकर, सुधीर गुरुव और सभी नगर निगमों के अधिकारी/कर्मचारी, महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups