विधान परिषद में अनिल परब हुए आक्रामक 

Thu, Mar 23 , 2023, 08:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिंदे सरकार पर लगाया गंभीर आरोप 
मुंबई।
गुरुवार को विधान परिषद में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) सेना सदस्य अनिल परब ने  शिंदे - फडणवीस सरकार (Shinde - Fadnavis government) को जमकर घेरा. परब ने मुंबई मनपा  द्वारा खराब काम के लिए ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी  दीप इंटरप्राइजेज को 350 करोड़ रुपए का दोबारा  कॉन्ट्रैक्ट देने का मुद्दा उठाया। परब ने यह भी दावा किया कि आरोपी कंपनी ने इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए फर्जी कागजात जमा करवाए थे.परब (Anil Parab) के इस गंभीर आरोप का  उद्योग मंत्री  उदय सामंत (Uday Samant) ने जवाब देने की पूरी कोशिश की लेकिन मंत्री के जवाब  परब ने संतुष्ट नहीं हुए. उन्होंने परब के इस दावे को खारिज किया कि उक्त कंपनी ब्लैक लिस्टेड है. सामंत ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी. लेकिन अनिल परब इस जवाब से नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि आखिर फर्जी कागजात जमा करने के मामले में केस कब दर्ज किया जाएगा. उदय सामंत और परब के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बीचबचाव करना पड़ा  उन्होंने परब के सवाल के जवाब में कहा कि  अगर कम्पनी दोषी पाई गई तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups