लव-जिहाद के 90 फीसदी केस नहीं होते रिपोर्ट: लोढा

Thu, Mar 23 , 2023, 08:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अबू आसिम आजमी के आरोपों पर दिया जवाब
मुंबई।
लव जिहाद के मामले को लेकर महिला बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढा (Mangal Prabhat Lodha) और सपा विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) आमने-सामने हैं। आजमी का आरोप है कि लोढ़ा ने 1 लाख से अधिक लव जिहाद (love jihad) के मामले होने की जानकारी देकर सदन को गुमराह किया है। इसके जवाब में गुरुवार को मंत्री लोढा ने कहा कि आजमी ने गलत शब्द का इस्तेमाल किया। एक महिला सदस्य ने 1 लाख 25 हजार का आंकड़ा बताया था। उन्होंने पूरे होशो हवास में सोच समझकर यह बात कही थी। यह महाराष्ट्र में पिछले कई साल का आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के 90 प्रतिशत केस रिपोर्ट नहीं होते, इनकी एफआईआर नहीं होती। उन्होंने अध्यक्ष से अबू आजमी के बयान को सदन से कार्यवाही से निकालने का अनुरोध किया।  
वहीं समाजवादी पार्टी मुंबई ने मंगल प्रभात लोढा के खिलाफ जन आक्रोश मोर्चा निकाला। सपा के कार्यकर्ता मंत्री के सरकारी आवास का घेराव करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चर्चगेट स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। उधर सपा के आंदोलन को खिलाफ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता विजयदुर्ग में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्र हुए। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में महाराष्ट्र में पनप रहा लव जिहाद जैसा गंभीर मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक नितेश राणे, मुंबई युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, आचार्य पवन त्रिपाठी, शरद चिंतनकर समेत भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा के आंदोलन का करारा जवाब देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी विजयदुर्ग स्थित लोढ़ा के सरकारी आवास पर पहुंचे। इस आंदोलन के पीछे समाजवादी पार्टी की क्या भूमिका है? क्या वे लव जिहाद का समर्थन करना चाहते हैं? यह सवाल उन्होंने इस समय उठाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups