जिलाधिकारी मनपा और  पुलिस का संयुक्त हुई कार्रवाई

Thu, Mar 23 , 2023, 07:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

माहिम दरगाह के पीछे  समुद्र में बनी अवैध मजार हटाया गया, शाम को भी हुई तोड़क कार्रवाई
राज ठाकरे  की चेतावनी का  12 घंटे  में हुआ असर
अवैध झोपडो पर भी चला बुलडोजर
मुंबई।
मनसे अध्यक्ष  राज ठाकरे (Raj Thackeray) की चेतावनी के असर 12 घंटो में ही दिखाई दे दिया। शहर जिलाधिकारी मनपा (District Magistrate Manpa) और मुंबई पुलिस (mumbai police) ने गुरुवार की तड़के सुबह ही कार्रवाई करते हुए   माहिम दरगाह के पीछे समुद्र में बनी मजार पर कार्रवाई की गई।  सुबह के समय की गई कार्रवाई के दौरान मजार के पास समुद्र में भर्ती आने के कारण रोका गया था शाम के समय दोबारा कार्रवाई कर अवैध मजार को हटाया गया। इस दौरान कार्रवाई करते समय घटना स्थल पर बने झोपडो को भी तोडा गया। जिलाधिकारी के साथ की गई कार्रवाई के दौरान मनपा की ओर से लगभग 100 कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा गया था। पुलिस के लगभग 200 से अधिक अधिकारी और जवान मौजूद थे।
बता दे कि माहिम दरगाह के पीछे मजार बनाई जा रही है जो कि आगे चलकर हाजी अली की तरह दरगाह बनाया जाना है। इस तरह  का आरोप मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को शिवाजी पार्क स्थित गुढीपाडवा की रैली में लगाया था। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने यह भी चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर इस धर्मस्थल को नहीं हटाया गया तो वहीं पर भव्य गणेश मंदिर का निर्माण किया जाएगा.राज ठाकरे की चेतावनी के 12  घंटे के भीतर मुंबई जिलाअधिकारी, मनपा  और पुलिस की संयुक्त टीम ने आखिरकार इस अतिक्रमण को हटाने का काम किया  खाड़ी में मजार स्थल पर लगी हरी झंडी हटा दी गई है। साथ ही अनाधिकृत मजार को जेसीबी मशीन लगा कर तोड़ दिया गया. इस दौरान भारी पुलिस बल रखा गया था. तोड़क कार्रवाई के दौरान समुद्र में पानी भर जाने के कारण तोड़क कार्रवाई
रोक दी गई थी शाम को दोबारा जिलाअधिकारी मनपा और पुलिस की टीम दोबारा तोड़क कार्रवाई कर माजर को पूरी तरह  हटाने का काम किया गया। राज ठाकरे द्वारा चेतावनी  देने के बाद  पुलिस ने कल संबंधित धर्मस्थल का दौरा किया था और उसका निरीक्षण किया था. जिलाधिकारी ने अनाधिकृत निर्माण को तत्काल हटाने का भी आदेश दिया था. इस अनाधिकृत निर्माण को हटाने के लिए सात लोगों की टीम बनाई गई थी. आज सुबह 8 बजे पुलिस, जिलाअधिकारियो और मनपा  के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यह कार्रवाई की. अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा. इस मौके पर मनपा  कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अनाधिकृत मजार को तोड़ दिया. सबसे पहले इस मजार पर लगे झंडे को हटाया गया. इसके बाद निर्णायक कार्रवाई की गई. यह ज्वाइंट ऑपरेशन महज आधे घंटे में किया गया. बकाया हिस्से को शाम को दोबारा तोड़क कार्रवाई की गई।
मनपा ने अवैध रूप से बने 40 से 50 अवैध झोपडो पर भी चलाया बुलडोजर (bulldozer) मजार के पास लगभग 40 से 50 झोपड़े थे जिन्हे तोड़ने का काम मनपा द्वारा किया गया।  स्थानीय लोगो ने मात्र 25 झोपड़े होने की जानकारी दी थी।  मनपा कउपयुक्त रामाकांत बिरादर और मनपा जी नार्थ के सहायक आयुक्त प्रशांत सकपाले ने बताया कि समुद्र के किनारे पर अवैध झोपड़े बन गए थे जो कि घातक बन सकते थे इन झोपडो में लगभग 200 से अधिक लोग रहते थे।  मनपा और जिला अधिकारी द्वारा मजार पर की जा रही कार्रवाई का  यह लोग विरोध कर रहे थे। अवैध मजार पर कार्रवाई करने के दौरान मनपा की टीम ने  वैध झोपडो को निष्काषित किया। उक्त अतिक्रमण धार्मिक और बहुत संवेदनशील था।इस तरह की जानकारी मनपा की ओर से दिया गया। मनपा को यह कार्रवाई करने के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups