मुंबई . भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने उद्धव ठाकरे के करीबी रवींद्र वायकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरीट सोमैया ने चेतावनी दी है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथी रवींद्र वाईकर जेल जाने की तैयारी कर लें. किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि रवींद्र वायकर (Ravindra Waikar) ने मुंबई नगर निगम की दो लाख वर्ग फुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और वहां 500 करोड़ रुपये का पांच सितारा होटल बनाया जा रहा है. सोमैया एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। सोमैया ने आरोप लगाते हुए कहा कि रवींद्र वायकर ने मातोश्री स्पोर्ट्स ट्रस्ट और सुप्रीमो बैंक्वेट के नाम पर सैकड़ों करोड़ का घोटाला किया है। रवींद्र वायकर ने मुंबई नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में खुले खेल के मैदान और बगीचे पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वहां दो लाख वर्ग फीट फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो गया है। जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर व्यारवली गांव में स्थित इस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। किरीट सोमैया ने दावा किया है कि इस होटल की कीमत 500 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह सार्वजानिक मैदान खेल और गार्डन के लिए आरक्षित था लेकिन रवींद्र वायकर ने यहां सुप्रीमो कंपनी के द्वारा सुप्रीमो बँक्वेट का निर्माण किया। रेडी रेकनर (ready reckoner) के मुताबिक, यहां का गार्डन 4 करोड़ का था। हालांकि वाईकर ने यह प्लॉट तीन लाख रुपए में खरीद लिया। सोमैया ने यह भी आरोप लगाया कि रवींद्र वायकर कई सालों से इस जगह पर शादी और पार्टियों जैसे अनाधिकृत कारोबार कर रहे हैं। किरीट सोमैया ने यह भी मांग की कि नगर निगम, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास विभाग इस होटल के निर्माण को तुरंत रोके.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 05 , 2023, 09:17 AM