शेलार के नेतृत्व में निकली यात्रा में सीएम शिंदे की हाजिरी
वर्ली से मुंबा देवी तक निकली आशीर्वाद यात्रा,सीएम और शेलार ने की मुंबा देवी की आरती
यात्रा में कार्यकर्ताओ के साथ -साथ हजारो की संख्या में बाइक सवार हुए शामिल
मुंबई। आगामी मुंबई मनपा चुनाव की भले ही तारीख अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और शिवसेना ने चुनाव की जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है.इसी के तहत रविवार को भाजपा -शिवसेना ( BJP-Shiv Sena) ने मिलकर मुंबई में आशीर्वाद यात्रा निकाला। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में वर्ली के जांबोरी मैदान से शुरू हुई आशीर्वाद यात्रा मुंबा देवी मंदिर के पास जाकर रुकी। यात्रा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)सहित भाजपा -शिवसेना के दिग्गज नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए. वर्ली से निकली आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार सीएम और शेलार ने पूरे रास्ते में जनता का अभिवादन किया। यात्रा के मुंबा देवी पहुंचने के बाद सीएम और शेलार ने मंदिर में जाकर माता मुंबा देवी की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।
भाजपा और शिवसेना का शक्तिप्रदर्शन
रविवार को भाजपा और शिवसेना ने मुंबई में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।आशीर्वाद यात्रा निकालकर भाजपा और शिवसेना ने विपक्ष को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है.
राज्य में शिंदे और भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपा और शिवसेना ने मुंबई में पहली बार यात्रा निकाला। जिसमे दोनों पार्टियों के पूरे मुंबई से पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए. यात्रा में सीएम शिंदे के अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार,सांसद मनोज कोटक,मुंबई भाजपा महामंत्री संजय उपाध्याय,संतोष पांडेय सहित दोनों पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.इसके पहले घाटकोपर पश्चिम में भाजपा -शिवसेना की यात्रा निकाली गई जिसमे शेलार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा -शिवसेना के साथ धनुष -बाण के साथ -साथ हिन्दूहृदय बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) का हिंदुत्व हमारे साथ है.इसकी मुझे और जनता को ख़ुशी है.जनता का आशीर्वाद लेने के लिए यह यात्रा निकाली गई है.इस दौरान शेलार के साथ विधायक मिहिर कोटेचा,राम कदम सहित अन्य नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 05 , 2023, 08:29 AM