लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर (Shivraj Patil Chakurkar) के एक रिश्तेदार ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर (81 वर्षीय) को हनमंतराव पाटिल (Hanmantrao Patil) नाम से भी जाना जाता था। सुबह करीब साढ़े बजे आठ लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन्होंने खुद को गोली मार ली। वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल चाकुरकर के चचेरे भाई थे। हनमंतराव पाटिल, पूर्व मंत्री के 'देवघर' आवास के करीब रहते थे और अक्सर आते-जाते थे। अधिकारी ने बताया कि वह कई वर्षों से किसी बीमारी से परेशान थे।
उन्होंने बताया कि घटना के समय मंत्री का बेटा वहां मौजूद था और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश देवरे, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जगदाले और अन्य सहित वरिष्ठ अधिकारी जांच के सिलसिले में घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 05 , 2023, 03:41 AM