Sanjay Raut Attack BJP: 'कश्मीरी पंडितों की हत्या का राजनीतिक इस्तेमाल करती है BJP: राउत 

Sun, Mar 05 , 2023, 12:00 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बोले- धारा 370 के हटने से नहीं हुआ फायदा
मुंबई।
Sanjay Raut Attack BJP शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा पर आज जमकर हमला बोला है। राउत ने कहा कि जब भी कोई कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) की हत्या होती है तो भाजपा उसका राजनीतिक इस्तेमाल करती है। सांसद ने कहा कि धारा 370 के हटने से भी कश्मीर के लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ है।
खालिस्तानी नारों पर केंद्र की भी जिम्मेदारी
संजय राउत ने इसी के साथ पंजाब में फिर से खालिस्तान के नारे लगने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी नारे लगना देश के लिए ठीक नहीं है। राउत ने कहा कि इसमें केवल राज्य की ही नहीं बल्कि केंद्र की भी जिम्मेदारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups