डिजिटल से रंगीन होगी मुंबई 

Sat, Mar 04 , 2023, 07:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

समय समय पर बदलते रहेंगे रंग
मुंबई।
मनपा प्रशासन  राज्य सरकार के निर्देश पर मुंबई शहर को रंग बिरंगी बनाने के लिए  पूरी ताकत झोंक दी है।शहर के सौंद्रीय करण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।शहर को सौन्दर्य बनाने के लिए मनपा ने  शहर के सौंद्रीय करण के लिए अब डिजिटल का सहारा  लेने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत मनपा ने जी दक्षिण वार्ड से की है।बिजली के खंभों पर लाइट प्रोजेक्टर लगा कर शहर को रंगीन बनाया जा रहा है।मनपा प्रति प्रोजेक्टर पर लगभग 60 हजार से अधिक रुपया खर्च कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य  में भाजपा शिवसेना की सरकार बनने के बाद मुंबई शहर को सौंद्रीयकरण  पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मुंबई शहर को सुंदर बनाने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मुंबई शहर को सुंदर बनाने के  लिए 1700 करोड़ खर्च करने की अनुमति दे दी और शहर को सुंदर बनाने का काम भी तेजी से शुरू किया। शहर भर के दीवारों का रंग रोगन स्काईवाक पर एलईडी लगाकर रोशन किया जा रहा है।इसी तरह फुटपाथ और चौक का  भी सुशोभीकरण किया जा रहा है।मनपा अब शहर का सुशोभीकरण करने के लिए डिजिटल का भी सहारा लेने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत मनपा के जी दक्षिण वार्ड  से हुई है।जी दक्षिण वार्ड में बिजली के खंभों पर प्रोजेक्टर लगाकर फुटपाथ पर रंग बिरंगी रोशनी से चकाचौंध किया जा रहा है। मनपा जी दक्षिण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिजली के खंभों पर लगाए गए प्रोजेक्टर को त्योहार के समय उसी तरह के रंग में बदला जाएगा जिससे फुटपाथ पर आने वाली बिजली की रोशनी त्योहार का भी फील ला सके। जैसे नए वर्ष पर नए वर्ष का सुस्वागतम किया जा सके इसी तरह दीपावली के समय दीप बनाकर रंगीन बनाया जाएगा। मनपा जी दक्षिण विभाग ने अभी लाला लाजपत रोड, गोखले रोड, अप्पा साहेब मराठे मार्ग, पर प्रोजेक्टर लगाया है जो कि चक्र की तरह चलता हुआ फुटपाथ पर अपनी  रंग बिरंगी रोशनी बिखेर रहा है जिससे शहर की सुंदरता सामने आ रही है।डिजिटल रोशनी का उपयोग कर नए साल में शिवाजी पार्क परिसर को रोशन किया गया था जिसे लोगो ने बड़ा सराहा था। डिजिटल से शहर को सुंदर बनाने के लिए जिस प्रोजेक्टर का उपयोग किया रहा है यह खुले आसमान में रहेगा और बरसात के मौसम भी अपनी छटा बिखेरता रहेगा ।बिजली के खंभों पर I P 67। लाइट लगाया जा रहा है जिससे अलग से खंभे लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।मनपा अधिकारी ने बताया कि  शहर को सुंदर बनाने के लिए लगाए जा रहे प्रोजेक्टर  जब अंधेरा होने लगता है तो जमीन पर रोशनी वाले डिजाइन नजर आने लगते हैं। ये रोशनी कभी-कभी अजीब लेकिन सम्मोहक और उल्लासपूर्ण लोगों के पैरों के चारों ओर नृत्य करती प्रतीत होती है।सूर्यास्त के बाद प्रभादेवी में हमने कुछ लोगों को अपने पैरों के आसपास के डिजाइनों की ओर इशारा करते देखा। अन्य लोग यह देखने का प्रयास कर रहे थे कि वास्तव में प्रकाश का स्रोत कहाँ है। हमने वास्तव में रखा था दिसंबर 2022 में एनएससीआई क्लब, वर्ली के बाहर फुटपाथ पर हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए एक रोशनी की थी जो सफल साबित हुई थी। मनपा जी दक्षिण वार्ड के कई हिस्सों में इस डिजिटल लाइट का उपयोग कर शहर को रंग बिरंगी रोशनी में नहलाया जाएगा जिससे शहर  सुंदर दिखाई देगा 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups