मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के नेता संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हमला किया गया जब वह शिवाजी पार्क (Shivaji Park) इलाके में मॉर्निंग वॉक (morning walk) के लिए निकले थे। इस हमले में संदीप देशपांडे के हाथ और पैर में चोट आई है। संदीप देशपांडे का हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया है। पिटाई में गंभीर चोट तो नहीं आई है, इसकी जांच के लिए उसका एक्स-रे लिया गया है। फिलहाल संदीप देशपांडे की हालत स्थिर है। हालांकि, देशपांडे पर हमले की खबर हवा की तरह फैल गई। इसके बाद संदीप देशपांडे से मिलने के लिए मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं का हिंदुजा अस्पताल में हुजूम उमड़ पड़ा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) और अमित ठाकरे दोनों कुछ समय पहले हिंदुजा अस्पताल पहुंचे। मनसे नेता नितिन सरदेसाई और अन्य कार्यकर्ता सुबह से यहां हैं। बीजेपी विधायक नितेश राणे भी हिंदुजा अस्पताल पहुंच गए हैं।
संदीप देशपांडे पर हमले के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। देशपांडे पर हमले का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से संदीप देशपांडे लगातार मुंबई नगर निगम में हुए घोटालों की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन पर हमला किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 03 , 2023, 10:58 AM