Shahrukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध, 'मन्नत' में घुसे दो अजनबी

Fri, Mar 03 , 2023, 09:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख (Shahrukh Khan) खान की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। उनके मुंबई स्थित 'मन्नत' अपार्टमेंट ('Mannat' Apartment) में दो अजनबी घुस आए। यह दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। इन दो अंजान शख्स को सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ किए जाने पर उन लोगों ने यह बताया कि वह गुजरात के रहने वाले हैं।
आईपीसी के तहत मामला दर्ज
मन्नत में घुसे उन दो लोगों की उम्र 20 और 22 वर्ष है। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन बताया। बहरहाल, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अनधिकार प्रवेश और अन्य प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर शाहरुख खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि पिछले ही साल शाहरुख और गौरी ने 'मन्नत' के लिए नई नेमप्लेट ली थी, जो कि डार्क कलर वॉल पर चमकीली लाइट्स से सजी हुई है। मन्नत के बाहर अक्सर ही किंग खान के फैंस का जमावड़ा देखने को मिलता है। खुद शाह रुख अपने जन्मदिन पर फैंस को ग्रीट करने और उन्हें अपनी एक झलक दिखाने बालकनी में आते हैं। इस दौरान शाहरुख भरी भीड़ के साथ बालकनी से ही सेल्फी भी क्लिक करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups