Murder : महोबा में किसान की धारदार हथियार से हत्या

Thu, Feb 02, 2023, 12:30

Source : Uni India

महोबा, 02 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले (Mahoba District) के कुलपहाड़ क्षेत्र में गुरुवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की धारदार हथियार से हत्या (murder with a sharp weapon) कर दी। पुलिस उप अधीक्षक उमेश चन्द्र ने बताया कि खोनरिया गांव निवासी किसान लालसिंह यादव (50) का रक्तरंजित शव उसके खेत मे चारपाई पर पड़ा पाया गया। उसकी गला रेत कर हत्या की गयी है। मृतक अन्ना पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए रोज की तरह रात में खेत पर ही सोया था। सुबह खाना लेकर खेत पहुंचे परिजनों ने उसका शव देखा।
उन्होने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नही है लेकिन प्राथमिक जांच.पड़ताल में मृतक के परिवार की गांव में रंजिश होने की बात प्रकाश में आई है। उसका जमीन.जायदाद को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस इसके आधार पर घटना के अन्वेषण में जुटी है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups