तिरुवनंतपुरम। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा है कि केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं से संपर्क किया है और साथ मिलकर एक क्षेत्रीय पार्टी (regional party) बनाने के लिए चर्चा की है। सरमा ने एक समाचार चैनल से कहा कि इस संबंध में दिल्ली में चर्चा हुई है और आगे का निर्णय लोकसभा चुनाव के बाद लिया जायेगा।
इस बीच भाजपा सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता ’ को बताया कि केरल में एक केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन बार सांसद रहे कांग्रेस नेता के करीबी लोगों ने भी श्री सरमा से संपर्क किया है तथा भाजपा और आरएसएस नेताओं से भी दिल्ली एवं चेन्नई में मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से अलग होने के बाद भाजपा में शामिल होने के लिए चर्चा की। हालांकि, केरल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक घटनाक्रम होंगे। सरमा ने दावा किया है कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत में विराम है और लोकसभा चुनाव के बाद इस संबंध में फिर चर्चा की जायेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 26, 2024, 12:59