बंगाल में तीन लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू, 272 केंद्रीय सशस्त्र बल और 13 हजार राज्य पुलिसकर्मी तैनात

Fri, Apr 26, 2024, 10:34

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) दार्जिलिंग(Darjeeling), बालुरघाट (Balurghat) और रायगंज (Raiganj in West Bengal) के लिए दूसरे चरण का मतदान (second phase of voting) शुक्रवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने लगभग 272 केंद्रीय सशस्त्र बलों (central armed forces) और लगभग 13 हजार राज्य पुलिस कर्मियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

आयोग ने बताया कि 25,10,356 महिलाओं सहित 51,17,955 से अधिक मतदाता लगभग 5298 मतदान केन्द्रों के माध्यम से मतदान कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और वाम मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 47 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगी। तीनों संसदीय क्षेत्र दार्जिलिंग तथा रायगंज (उत्तर दिनाजपुर) और बालुरघाट (दक्षिण दिनाजपुर) जो निकटवर्ती बंगलादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे है। कुल 5278 मतदान केन्द्रों में से 1334 केन्द्रों की पहचान संवेदनशील केन्द्र के रूप में की गयी है और यहां चुनाव आयोग द्वारा नौ पर्यवेक्षक मतदान प्रक्रिया की तैयारी और व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।

इस बार महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ी है। जबकि दार्जिलिंग में कुल 17,65,744 मतदाताओं में 8,81,368 महिलाएं शामिल हैं। रायगंज में 17,90,245 मतदाताओं में जिनमें 8,65,320 महिलाएं हैं। इसी तरह बालुरघाट में 15,61,966 मतदाताओं में 7,13,668 महिलाएं शामिल हैं। तीनों सीटों पर हालांकि मुकाबला बहुकोणीय बताया जा रहा है, लेकिन असल में लड़ाई मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच है। इन क्षेत्रों में तीनों मौजूदा सांसद तृणमूल कांग्रेस के हैं। दार्जिलिंग में युवा राजू बिस्ता एक बार फिर भगवा ब्रिगेड के लिए अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि गोपाल लामा और मनीषा तमांग क्रमशः तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बालुरघाट से मौजूदा सांसद एवं भाजपा के राज्य अध्यक्ष्य सुकांत मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर से लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जहां राज्य मंत्री बिप्लब मित्रा सत्तारूढ़ दल की ओर से निष्क्रिय दिख रहे हैं। वाम मोर्चा ने आरएसपी (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) से जयदेब सिद्धांत को मैदान में उतारा है। एक तरफ बिहार और दूसरी तरफ बंगलादेश की सीमा से घिरे रायगंज में तृणमूल के कृष्णा कल्याणी, भाजपा के कार्तिक पाल और कांग्रेस के उम्मीदवार अली इमरान रमज़ के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कल्याणी ने 2021 में भाजपा के टिकट पर रायगंज विधानसभा सीट जीती थी, लेकिन बाद में वह तृणमूल में चले गये थे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups