16 मार्च 2020 के बाद पहली बार पूरे मुंबई में कोरोना के एक भी  नही मिले संक्रमित मरीज 

Tue, Jan 24 , 2023, 09:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। कोरोना महामारी (corona pandemic) फैलने के बाद से मंगलवार को पहला दिन है कि जब पूरे मुंबई में कोरोना का कोई मरीज नही मिला है। पिछले एक महीना से अधिक समय से रोजाना के  मरीजों की संख्या दहाई में नही जा रही थी लेकिन मंगलवार को ऐसा दिन रहा कि मुंबई में एक भी मरीज कोरोना संक्रमित नही मिला।
विश्व के कई देशों में कोरोना महामारी का कहर बरपा है मुंबई के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुंबई में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित कोई भी मरीज नही मिला। चीन में कोरोना महामारी फैलने के बाद मुंबई मनपा सतर्कता बरतने की तैयारी कर रही थी जंबो कोविड सेंटर जो कि बंद पड़े थे उन्हें तैयारी के लिए स्टैंड बाई रखने की तैयारी की जा रही थी लोगो को बूस्टर डोज लेने का आव्हान किए जाने लगा था।इस बीच मंगलवार को आई कोरोना की रिपोर्ट मुंबई की जनता के लिए बड़ी राहत दी है।मनपा की ओर से रोजाना की तरह मंगलवार को भी 2712 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया लेकिन एक भी मरीज संक्रमित नही पाए गए। मुंबई के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups