लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन के रूप में शामिल राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा विजयदशमी के मौके पर राजधानी में दो अक्टूबर को 68 किमी की श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लखनऊ शहर के 151 चौराहों से होकर गुजरेगी, जहां पर चौराहा समितियों द्वारा भव्य स्वागत एवं आतिशबाजी की जाएगी।
यात्रा के बारे में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने बताया कि विजयदशमी के दिन यह यात्रा प्रतीक स्थल से शुरू होकर गोमती नगर, इन्दिरा नगर, विकास नगर, अलीगंज, कपूरथला, हनुमान सेतु, केजीएमसी, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, बुद्धेश्वर मंदिर, अवध चौराहा, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, राजभवन, 1090 चौराहा और समता मूलक मार्ग से होती हुई पुनः अपने गंतव्य स्थल तक पहुँचेगी। इसमें स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन, हाईकोर्ट, लखनऊ के अधिवक्ता मिलन समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता, स्वयंसेवक शामिल होंगे।
यात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल रहेगा, जो नगरवासियों के लिए आस्था और भव्यता का अप्रतिम दृश्य प्रस्तुत करेगा। कहा कि शोभायात्रा के स्वागत हेतु नगर के 151 प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाया गया है। चौराहा समितियाँ विभिन्न स्थलों पर यात्रा का अभिनंदन पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करेंगी। लगभग 100 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
शोभायात्रा में एक भव्य रथ भी शोभायमान रहेगा, जिसमें भगवान श्रीरामलला विराजमान होंगे और समूची यात्रा का आकर्षण केंद्र बनेंगे। उन्हाेने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह आयोजन संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संपन्न हो रहा है। इस विशेष वर्ष ने कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। साथ ही, यात्रा मार्ग के 15 प्रमुख चौराहों पर "पंच परिवर्तन" विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 02 , 2025, 08:58 AM