अगले दो साल में 14 लाख ऑपरेशन का लक्ष्य
मुंबई। हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की जयंती के अवसर पर राज्य को मोतियाबिंद (cataracts) से मुक्त करने करने के अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत इस साल और अगले साल को मिलाकर कुल 14 लाख मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे।
विधान भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस अभियान का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी अभियान का प्रमुख डॉ. पद्मश्री. तात्या राव लहाने को बनाया है। कोविड संकट के दौरान ढाई साल से प्रदेश में मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद थे। एक सर्वेक्षण से पता चला है कि राज्य की कुल 13 करोड़ आबादी में से लगभग 1.4 लाख वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद सर्जरी की आवश्यकता है। उसके आधार पर इस साल और अगले साल मिलाकर 14 लाख मोतियाबिंद के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तथा कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 24 , 2023, 08:17 AM