मनपा की अब तक  54 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स वसूली

Mon, Jan 23 , 2023, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- दो महीने में 46 प्रतिशत वसूलने का है टार्गेट
मुंबई:
मनपा प्रशासन (municipal administration) की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) में इस साल 54 प्रतिशत कमाई अभी तक हुई है। मार्च आखिरी तक मनपा को बकाया 46 प्रतिशत वसूली करनी होगी।  मनपा प्रशासन कोरोना काल में भी प्रॉपर्टी टैक्स में ही अच्छी कमाई हुई थी जिससे कोरोना काल के बाद भी मनपा के काम काज पर कोई असर नहीं पड़ा।
मनपा प्रशासन ने  वर्ष 2022-23 में 7193 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा था। इसमें से 3849 करोड़ रुपये की अब तक वसूली हुई है। जो कि कुल कमाई का 54 प्रतिशत है।  मौजूदा आर्थिक वर्ष समाप्त होने में सिर्फ दो महीने का समय बचा है। मनपा को अगले दो महीने में बकाया 46 प्रतिशत वसूली करने का टार्गेट  पूरा करना होगा।
मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए सभी को नोटिस भेज दी गई है। जनवरी के आख़िरी तक हमें उम्मीद है कि 60 प्रतिशत वसूली हो जाएगी। फरवरी और मार्च में मनपा  प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाएगी। हमें उम्मीद है कि हम शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।अधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी तक सबसे ज्यादा पश्चिम उपनगर से 1896  करोड़ रुपये ( 63 प्रतिशत ) की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली यही है। दूसरे नंबर मुंबई सिटी है यहां अब तक 1158 करोड़ रुपये (65 प्रतिशत ) वसूले जा चुके हैं जबकि पूर्वी उपनगर से सबसे कम 792 करोड़ रुपये (64 प्रतिशत ) जमा
हुए हैं। बीएमसी को 31 मार्च 2023 तक पश्चिम उपनगर से 3344 करोड़ रुपये, मुंबई शहर से 2367 करोड़ रुपये और पूर्वी उपनगर से 1482 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में मिलने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले वर्ष 22 जनवरी 2022 तक मनपा ने मुंबईकरों से प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 3738 करोड़ रुपये वसूले थे। पिछले वर्ष मनपा की  31 मार्च तक 5792 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी । मनपा की  होने वाली कुल आमदनी में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रॉपर्टी टैक्स का होता है।
मनपा का  प्रॉपर्टी टैक्स विभाग बकायेदारों में आम नागरिकों के साथ बिल्डर, होटल मालिक, संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान, ओपन स्पेस, लघु उद्योग, सरकारी स्वामित्व वाली संपत्ति, शैक्षणिक संस्थान व मॉल्स आदि शामिल हैं।राज्य सरकार ने पांच  सौ वर्ष फुट के घरों के संपूर्ण कर माफी के बाद मनपा  को करीब 450 करोड़ रुपये कम मिल रहे हैं। मुंबई में 500 वर्ग फुट के 15 लाख से अधिक घर हैं। जिसका नुकसान मनपा का सहन करना पड़ेगा।  इसी तरह मनपा प्रशासन को वर्ष 2020  में रेडीरेकनर की दर पर प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाना भी रोका गया जिसका भी परिणाम मनपा की कमाई
पर पड़ेगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups