मई में गोखले ब्रिज वाहनों के लिए खुल जाएगा|
मुंबई। पश्चिम उपनगर के अंधेरी स्थित गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) के बंद हो जानें से बांद्रा से लेकर जोगेश्वरी (Bandra to Jogeshwari) तक ट्रैफिक की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गोखले ब्रिज को तोड़ने का पश्चिम रेलवे द्वारा तेजी से चल रहा है।पश्चिम रेलवे फरवरी के मध्य तक पुराने ब्रिज को तोड़ कर मनपा के हवाले नए ब्रिज का निर्माण करने के लिए सौप देंगे। मनपा फरवरी के आखिरी तक ब्रिज का निर्माण शुरू करने की संभावना व्यक्त की है।
बता दे कि गोखले ब्रिज को 2019 में ही जर्जर घोषित कर दिया गया था। मनपा ने जर्जर ब्रिज को वाहनों के लिए 7 नवंबर से बंद कर दिया गया। मनपा ने ब्रिज के निर्माण करने के लिए 12 नवंबर को 84 का ठेका दिया गया। ब्रिज के पुराने ब्रिज को तोड़ने के लिए मनपा ने रेलवे को जिम्मेदारी सौंपी। पश्चिम रेलवे ने जनवरी से ब्रिज को तोड़ने का शुरुआत की। मनपा ने ब्रिज को तोड़ने के बाद नए ब्रिज के निर्माण में दोनो ओर पिलर बनाने का काम शुरू होगा। मनपा ब्रिज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा पुराने ब्रिज को तोड़ने का काम फरवरी के मध्य तक हो जाने की संभावना है।उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा ब्रिज को तोड़ने का काम पूरा होने के बाद फरवरी के आखिरी सप्ताह से मनपा रेलवे के ब्रिज का निर्माण कार्य की शुरुआत करेगी।मनपा शुरू में दो लेन का ब्रिज का निर्माण मई के पहले सप्ताह तक पूरा कर लेने की संभावना व्यक्त की।मनपा अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2023 तक 4 लेन का काम पूरी तरह पूरा हो जाएगा।मनपा ने ब्रिज के अप्रोच रोड का काम 2020 में शुरू किया मनपा ने जिसके लिए 80 करोड़ का ठेका दिया था। मनपा ने गोखले ब्रिज का निर्माण करने के लिए दो चरणों में करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत फरवरी के आखिरी महीने में काम शुरू होकर वाहनों के आवागमन के लिए मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 23 , 2023, 07:52 AM