मनपा म्युनिसिपल यूनियन ने कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
सफाई कर्मचारियों का आज मनपा मुख्यालय पर मोर्चा
मुंबई। मनपा में कुल 1 लाख 44 हजार पदों में से 51 हजार पद पिछले कई सालो से रिक्त पड़ा है। मनपा म्युनिसिपल यूनियन (Manpa Municipal Union) की ओर से मांग की गई है कि मनपा अगले कुछ दिनों में लगभग 10 हजार पदों की भर्ती करने जा रही है।भर्ती पक्रिया में कोरोना काल में काम करने वाले और पिछले 15 सालों से कॉन्टेक्ट पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रधान्य देने की मांग यूनियन की ओर से की गई । यूनियन के अध्यक्ष अशोक जाधव (Ashok Jadhav) ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांग को लेकर मंगलवार को आजाद मैदान में मोर्चा निकाल आंदोलन करेंगे।
15 से 20 हजार सफाई कर्मचारी वर्ष 2007 से मनपा ने कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे है। कॉन्ट्रेक्ट के सफाई कर्मचारियों भी कोरोना काल में भी मनपा प्रशासन का पूरी तरह साथ देते हुए मनपा प्रशासन को पूरा साथ दिया।मनपा कर्मचारियों की म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अशोक जाधव ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कोरोना काल में काम करने वाले कांट्रेक्ट के सफाई कर्मचारियों को मनपा के भर्ती प्रक्रिया में प्राधानय दिए जाने की बात कही थी।जाधव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनो ही कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को भर्ती में प्रधान्य देने को लेकर सकारात्मक होने के बावजूद मनपा के वरिष्ठ अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप जाधव ने लगाया। उन्होंने कहा कि मनपा अधिकारी जानबूझकर कॉन्ट्रेक्ट के कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया में प्रधान्य दिए जाने को लेकर रोड़ा बने हुए है। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने जानकारी दी कि 1995 में तत्कालीन आयुक्त जनार्दन जाधव ने 10 हजार कांट्रेक्ट के कर्मचारियों को मनपा में नियमित किया था। यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि मनपा ने भर्ती प्रक्रियां शुरू करने जा रही है मनपा अधियारियो ने 31 जनवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानाकारी दी । यूनियन का कहना था कि 2007 में मुंबई हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि सफाई विभाग में काम करने वाले कांट्रेक्ट के कर्मचारियों को नौकरी से नही निकाला जाए चाहे ठेकेदार भले ही बदल जाए लेकिन कर्मचारी को नहीं बदला जाए। यूनियन का कहना है कि इस आदेश से सफाई कर्मचारियों को काम तो मिल रहा है लेकिन उनका शोषण किया जा रहा है । कोरोना काल में कॉन्टेक्ट के कर्मचारियों का सबसे अधिक उपयोग किया गया लेकिन उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना कल में कर्मचारियों की सुविधा का कोई लाभ नहीं मिला जबकि 20 सफाई कर्मचारियों की कोरोना काल में लोगो की सुविधा मुहैया कराते से कोरोना से जान भी चली गई।लेकिन उनके परिजनों को कोई लाभ नहीं दिया गया जिससे कई सफाई कर्मचारियों का घर उजड़ गया सफाई कर्मचारी इसी के चलते अब आक्रोशित हुए है और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 23 , 2023, 07:03 AM