मुंबई, 22 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख एवं विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) को जान से मारने की धमकी (Threatening to kill) के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। स्थानीय कोलाबा थाने ने रविवार को कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ तकनीकी साक्ष्य जुटा लिए हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को आजमी के निजी सहायक को एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने मुगल बादशाह औरंगजेब (Mughal Emperor Aurangzeb) को भद्दी गालियां दी और आजमी को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद, कोलाबा पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) और 504 के तहत आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अधिकारी ने कहा, “कॉल करने वाले व्यक्ति ने आजमी के निजी सहायक के साथ-साथ औरंगजेब को भी गाली दी और फिर आजमी को जान से मारने की धमकी दी।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jan 22 , 2023, 03:31 AM