मुंबई। मनपा प्रशासन मुंबई की जनता को साफ सुथरा और सामान्य जलापूर्ति (water supply) करने के लिए जल बोगदा (Water Bogda) बनाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल बोगदा के पास बोरिंग कर हैड पंप लगाने अथवा कुआं की खुदाई किए जाने से बोगदा को बड़ा नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।पिछले दिनो इसी तरह की घटना घटने से पानी का बड़ा नुकसान हुआ ही जल बोगदे की मरम्मत करने में मनपा प्रशासन के पसीने छूट गए थे और लाखो रुपया मरम्मत पर खर्च करना पड़ा। मनपा प्रशासन ने इसी तरह की समस्या से निपटने के लिए बिना अनुमति के बोरिंग करने वालो पर कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।लोगो पर मामला दर्ज करने की भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी मनपा प्रशासन ने दी है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई वासियों को पीने का पानी नाशिक और थाने जिले से लाया जाता है। सैकड़ों किलोमीटर दूर से पानी ला कर मुंबई की जनता का प्यास बुझाने में तकलीफों का सामना न करना पड़े और दूषित पानी की सप्लाई न हो इसके लिए मनपा ने जल बोगदा बनाकर पानी सप्लाई कर रही है।कई जगहों पर लोग मनपा की मंजूरी बिना बोरिंग कर हैड पंप लगाया जाता है इतना ही नही कई जगहों पर बोरिंग कर कुआं खोदा जाता है। जिस जगह पर बोरिंग की जाती है उसी स्थान पर जल बोगदा होने पर बोगदे को बड़ा नुकसान हो जाता है।पानी का नुकसान तो होता ही है साथ ही दोषित पानी की सप्लाई होने लगती है। जल बोगदा को मरम्मत करना कठिन काम होता है।मनपा प्रशासन ने मुंबई के लोगो को आगाह किया है कि मुंबई और थाने इलाके में बोरिंग करने के पहले मनपा से अनुमति लेना जरूरी है।मंजूरी बिना बोरिंग करते पाया जाने पर मनपा मामला दर्ज करेगी और कठोर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को बाध्य करेगी। मनपा ने। गुंदवली से भांडुप जल शुद्धिकरण केंद्र तक तालाब से पानी लाने के लिए भूमिगत जल बोगदा का निर्माण किया है। जल बोगदा पर बोरिंग करने से जल बोगदे को बड़ा नुकसान होता है। इसी को रोकने के लिए मनपा ने कठोर कारवाई करने का निर्णय लिया है।
बोरिंग का काम निर्माण कार्य स्थल पर बिल्डर सार्वजनिक संस्थाओं और हैंड पंप सहित कुआं खोदने के लिए किया जाता है।जिन इलाको में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं होती वहा के नागरिक भी हैंड पंप लगाने के लिए बोरिंग करते है जबकि बिल्डर जिन स्थानों पर विकास कार्य कर रहे होते है वहा पर पानी की आपूर्ति करने के लिए बोरिंग कर लेते है।अधिकांश लोग मनपा की मंजूरी बिना बोरिंग करते है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 21 , 2023, 05:31 AM