Mega Block : हार्बर और ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

Fri, Jan 20 , 2023, 09:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मेन लाइन पर मेगा ब्लॉक नहीं
मुंबई, 20 जनवरी।
मध्य रेल दिनांक 22.01.2023 को अनुरक्षण कार्य करने के लिए ट्रांस हार्बर और हार्बर लाइन (Harbor Line) पर निम्नानुसार मेगा ब्लॉक (Mega Block) परिचालित करेगा जो कि ठाणे-वाशी/नेरूल अप और डाउन ट्रांसहार्बर लाइन (Trans Harbor Line) सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक होगी। सुबह 10.35 बजे से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से वाशी/नेरूल/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरूल/पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक। सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
 सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।
 हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को दिनांक 22.01.2023 को प्रात: 10.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक वाया मेन लाइन एवं पश्चिम रेलवे से होकर यात्रा करने की अनुमति है। दिनांक 22.01.2023 को मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल प्रशासन को होने वाली असुविधा के लिए सहन करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups